चंद्रप्रकाश देवल

























मुख्‍य प्रकाशन :-
राजस्‍थानी काव्‍य-संग्रह :-
पागी : 1977
कावड़ : 1989
मारग : 1992
तोपनामा : 1998
उडीक पुरांण : 2003
झुरावौ : 2008
हिंदी काव्‍य संग्रह :-
आर्त्‍तनाद : 1988
बोलो माधवी : 1995
स्‍मृति-गंधा : 1996
अवसान : 1999
अनुवाद :-
उपनिसादावली : सात उपनिषदों के काव्‍यानुवाद सहित, 1990
काळ में कुरजां : केदारनाथ सिंह के हिंदी काव्‍य-संग्रह ‘अकाल में सारस’ का, 1994
कठै ई नीं वठै : अशोक वाजपेयी के हिंदी काव्‍य-संग्रह ‘कहीं नहीं वहीं’ का, 1994
जटायु : शितांशु के गुजराती काव्‍य-संग्रह ‘जटायु’ का, 1995
स्री राधा : रमाकांत रथ के ओडि़या काव्‍य-संग्रह ‘राधा’ का, 1996
सबदां रौ आभौ : सीताकांत महापात्र के ओडि़या काव्‍य-संग्रह ‘शब्‍देर आकाश’ का, 1996
नीं छियां नीं तावड़ौ : हरभजनसिंह के पंजाबी काव्‍य-संग्रह ‘ना धुप्‍पै ना छावै’ का, 1997
लाख पयांणी करूं लांबौ : सुभाष मुखोपाध्‍याय के बांग्‍ला काव्‍रू-संग्रह ‘जत्‍ते दुरई जाई’ का, 1997
सजा : फ्योदोर दोस्‍तोयेव्‍स्‍की के विश्‍व प्रसद्धि उपन्‍यास ‘क्राइम एण्‍ड पनिशमेंट’ का, 1999
गोडो री उडीक में : सेम्‍युअल बेकेट के जग प्रसिद्ध नाटक ‘वेटिंग फॉर द गोडो’ का, 1999
अंग्रेजी संपादन :-
उत्‍तरा (राजस्‍थानी खण्‍ड) : 1992
मेडिवल इंडियन लिटरेचर (राजस्‍थानी खण्‍ड) : 1997
एनसाइक्‍लोपिडिया ऑफ इंडियन लिटरेचर : 2006
संपादन :-
निजराणौ : 1980
भारत भासा भागवत : भाग-1, 1989
भारत भासा भावत : भाग-2, 1992
गुण हरिरस : 1992
पाण्‍डवयशेन्‍दु चन्द्रिका : 2003
वंश भास्‍कर की अर्थप्रबोधिनी टीका : 2007, 9 खण्‍ड-7000 पृष्‍ठ

जीवन-विवरण :-
1949 : 14 अगस्‍त, जन्‍म। राजस्‍थान के उदयपुर जिले के गोटीपा गांव में।
1970 : हिंदी, राजस्‍थानी में कविता लेखन का आरंभ। मदन कंवर से विवाह।
1971 : उदयपुर विश्‍वविद्यालय से विज्ञान संकाय में स्‍नातक।
1973 : जोधपुर विश्‍वविद्यालय से रसायन शास्‍त्र में स्‍नातकोत्‍तर उपाधि।
1975 : जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के जीवरसायन विभाग में नियुक्ति।
1977 : पागी काव्‍य-संग्रह प्रकाशित।
1979 : पागी पर साहित्‍य अकादेमी पुरस्‍कार।
1980 : पागी के लिए राजस्‍थानी नेशनल ग्रे‍जुएट एसोसिएशन, मुम्‍बई का पुरस्‍कार।
1983 : अजमेर में ‘चारण साहित्‍य शोध संस्‍थान’ की स्‍थापना।
1987 : जीवरसायन में पीएच-डी।
1989 : कावड़ काव्‍य-संग्रह प्रकाशित और उस पर ‘कालूराम पेडि़वाल पुरस्‍कार’
1990 : प्रथम अनुवाद पुस्‍तक- उपनिसदावली का प्रकाशन। राजस्‍थानी भाषा, साहित्‍य एवं संस्‍कृति अकादमी, बीकानेर की कार्य समिति के सदस्‍य। आकाशवाणी, जयपुर की ‘कार्यक्रम सलाहकार समिति’ के सदस्‍य।
1992 : मारग काव्‍य-संग्रह का प्रकाशन। साहित्‍य अकादेमी, दिल्‍ली में राजस्‍थानी भाषा के परामर्श मण्‍डल के सदस्‍य।
1993 : भारतीय भाषा परिषद्, कोलकाता का ‘टांटिया पुरस्‍कार’।
1995 : काळ में कुरजां पर साहित्‍य अकादेमी का अनुवाद पुरस्‍कार। हिंदी में बोलो माधवी प्रकाशित।
1996 : हिंदी कविता संग्रह स्‍मृति-गन्‍धा का प्रकाशन।
1997 : तोपनामा प्रकाशित।
1998 : साहित्‍य अकादेमी, नई दिल्‍ली की राजस्‍थानी भाषा परामर्श समिति के संयोजक। बोलो माधवी के लिए राजस्‍थान साहित्‍य अकादमी, उदयपुर का सर्वोच्‍च मीरा पुरस्‍कार। तोपनामा पर मारवाड़ी सम्‍मेलन, मुम्‍बई का घनश्‍यामदास सर्राफ पुरस्‍कार। राग विजोग प्रकाशित।
1999 : दिल्‍ली की संस्‍था ‘कथा’ द्वारा ‘बस में रोझ’ कहानी पर रचनात्‍मक लेखन पुरस्‍कार। हिंदी कविता संग्रह अवसान का प्रकाशन।
2003 : बोहरा यूथ एसोसिएशन अवार्ड। उडीक पुरांण प्रकाशित।
2004 : राजस्‍थानी भाषा, साहित्‍य एवं संस्‍कृति अकादमी, बीकानेर का सर्वोच्‍च सूर्यमल्‍ल मीसण शिखर पुरस्‍कार।
2006 : रामनिवास आशारानी लखोटिया ट्रस्‍ट, नई दिल्‍ली का लखोटिया पुरस्‍कार।
2007 : वंश भास्‍कर की अर्थप्रबोधिनी टीका का प्रकाशन, 9 खंडों में 7000 पृष्‍ठ।
2008 : काव्‍य-संग्रह झुरावौ का प्रकाशन।  साहित्‍य अकादेमी, नई दिल्‍ली के राजस्‍थानी भाषा परामर्श मण्‍डल समिति के संयोजक।
2009 : कमला गोइन्‍का फाउण्‍डेशन का मातुश्री कमला गोइन्‍का राजस्‍थानी साहित्‍य पुरस्‍कार।
2011 : भारत सरकार द्वारा राजस्‍थानी साहित्‍य में उल्‍लेखनीय कार्य करने पर पद्मश्री सम्‍मान।
सम्‍प्रति : 
सेवानिवृत्ति के बाद स्‍वतंत्र लेखन। 
संयोजक, साहित्‍य अकादेमी राजस्‍थानी भाषा परामर्श मण्‍डल, नई दिल्‍ली।
संपर्क :
74 , बलदेव नगर, माकड़वाली रोड, अजमेर
+ 91 9928140717

No comments:

Post a Comment